Hindi News / पंजाब

पंजाब पुलिस को मार्च 2026 में मिलेंगे 1600 अधिकारी व कर्मचारी

Article Top Ad

* पीसीआर के लिए सरकार खरीदेगी 8100 नए वाहन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा पंजाब पुलिस में वर्ष -2026 के मार्च महीने में 1600 नए मुलाजिम शामिल किए जाएंगे। इनमें इंस्पैक्टर, सब इंस्पैक्टर व एएसआई रैक के अधिकारियो को ट्रेनिंग खत्म होते ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों ेमं तैनात किया जाएगा। वहीं पीसीआर के लिए 8100 नए वाहन खरीदे जा रहे है। उक्त कर्मचारियो की तैनाती से डायल 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस मदद के लिए पांच से आठ मिनट में पहुंच जाएगी। जबकि मौजूदा समय में यह टाइम से 10 से 12 मिनट रिकार्ड किया गया है। पुलिस थानों पर हो रहे हमलों का जिक्र करते हुए उन्होने कहा इसके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad