Hindi News / अवश्य पढ़ें / ताजा खबर

राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित, तीनों सेनाओं की 9 महिला अफसरों ने रचा इतिहास

Article Top Ad

*समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान पूरा कर लौटीं, 314 दिन में 25,500 नॉटिकल मील का सफर*

*नई दिल्ली।* *केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह* ने तीनों सेनाओं की नौ महिला अधिकारियों को उनके अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया। ये सभी अधिकारी *भारतीय सेना के सेलिंग पोत IASV त्रिवेणी* पर सवार होकर दुनिया का चक्कर लगाकर लौटी हैं। यह तीनों सेनाओं का पहला *ऑल-वूमेन सर्कमनैविगेशन अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’* था।अधिकारियों ने 314 दिन के लंबे सफर में *करीब 25,500 नॉटिकल मील* की दूरी तय की। इस दौरान उन्होंने चार महासागरों को पार किया और तमाम चुनौतियों का डटकर सामना किया।

राजनाथ सिंह ने उनकी हिम्मत और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान की सफलता *नारी शक्ति* का जीता-जागता प्रमाण है। समुद्र की ऊंची लहरों, तूफानों और कठिन परिस्थितियों के बीच तीनों सेनाओं की महिलाओं ने जो एकजुटता दिखाई, वह *त्रि-सेवा संयुक्तता और समन्वय* का शानदार उदाहरण है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि इन महिला अधिकारियों की यह उपलब्धि हर भारतीय को गर्व से भर देगी और आने वाली पीढ़ियों की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। नौसेना, थलसेना और वायुसेना की इन अफसरों ने यह साबित कर दिया कि नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad