Hindi News / ताजा खबर / पंजाब

लुधियाना में हुए जलभराव से फेल साबित हुए आप सरकार के विकास के दावे : ग्रेवाल

Article Top Ad

  • ड्रेनेज सिस्टम का तुरंत ऑडिट कराएं, लापरवाही पर तय हो जिम्मेदारी*

लुधियाना। भाजपा के राष्ट्रीय नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद पूरे लुधियाना में हुए जलभराव और बदहाल व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब की औद्योगिक राजधानी की बदहाली ने करीब एक घंटे की बरसात ने आप सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी है। मानसून की शुरुआती बारिश में ही शहर की कई सडक़ें तालाब बन गईं, बाजारों में पानी भर गया और यातायात ठप्प हो गया। यह सिर्फ बारिश नहीं, बल्कि खराब योजना, रखरखाव की कमी और नागरिक सुविधाओं की अनदेखी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की रोजमर्रा की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। टूटी सडक़ें, जाम सीवर और कमजोर नगर सेवाएं हर मानसून में शहर की हकीकत बन जाती हैं। दुकानदार, उद्योगपति, विद्यार्थी और आम नागरिक सबसे ज्यादा परेशान हैं। ग्रेवाल ने मांग की कि लुधियाना के ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम का तत्काल तकनीकी ऑडिट करवाया जाए। जहां लापरवाही मिले वहां जिम्मेदारी तय हो और शहर के बुनियादी ढांचे को समयबद्ध तरीके से मजबूत किया जाए। साथ ही शहरी विकास पर खर्च होने वाले सार्वजनिक धन में पारदर्शिता लाई जाए। उन्होंने कहा कि जनता अब सिर्फ वायदे नहीं, जमीनी काम चाहती है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad