Hindi News / अमृतसर / ताजा खबर

पंजाब के 3 शहरों को मिली 4485 करोड़ की सौगात, 93% स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पूरे : तरुण चुघ  

Article Top Ad

नई दिल्ली/लुधियाना। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ द्वारा राज्यसभा में उठाए गए सवाल के जवाब में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पंजाब के तीन प्रमुख शहरों — अमृतसर, जालंधर और लुधियाना को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कुल 4485 करोड़ रुपये की 204 परियोजनाएं दी हैं। चुघ ने शहर-वार आंकड़े साझा करते हुए कहा कि अमृतसर में 44 परियोजनाओं पर 1911 करोड़, जालंधर में 78 परियोजनाओं पर 1186 करोड़ और लुधियाना में 82 परियोजनाओं पर 1388 करोड़ रुपये खर्च किए गए। ये परियोजनाएं पार्किंग, खेल अवसंरचना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल आपूर्ति, हरित क्षेत्र और शहरी सुविधाओं से जुड़ी हैं।मंत्रालय के अनुसार पंजाब सरकार ने बताया है कि 31 मार्च 2026 तक इन 204 में से 190 परियोजनाएं यानी 93 काम 4148 करोड़ की लागत से पूरे हो चुके हैं। चुघ ने प्रमुख प्रोजेक्ट गिनाए। अमृतसर में कैरों मार्केट की ऑटोमैटिक मल्टी-लेवल पार्किंग, जालंधर में बर्लटन पार्क स्पोर्ट्स हब और शहर-स्तरीय वेस्ट मैनेजमेंट, लुधियाना में गुरु नानक स्टेडियम की फ्लडलाइट, जमालपुर डंप का बायो-रेमेडिएशन और नेहरू रोज गार्डन का विकास शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इनसे खेल, स्वच्छता, ट्रैफिक और पर्यावरण हर क्षेत्र में शहरों की पहचान बदली है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पैसा, संकल्प और संरचना तीनों दिए, लेकिन पंजाब सरकार की इच्छाशक्ति और सहयोग कमजोर रहा। स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोप भी लगे। चुघ ने मांग की कि केंद्र का पैसा बिना भेदभाव जमीन पर लगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का संकल्प है कि पंजाब के हर परिवार तक विकास पहुंचे। 

Article Inline Ad
Article Bottom Ad