Hindi News / ज्यादा देखे जाने वाली खबर / ताजा खबर

समाना : हर बूथ कांग्रेस मजबूत कार्यक्रम में बघेल की मौजूदगी में लगे चन्नी लियओ-कांग्रेस बचाओ के नारे

Article Top Ad
  • चन्नी समर्थको की हूटिंग से भडक़े राजा वडि़ंग बोले,, अनशासन तोडऩे वालों पर होगी कार्रवाई

पटियाला। विधानसभा समाना में कांग्रेस के बूथ मजबूत करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुखयमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सर्मथको ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडि़ंग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। शनिवार समाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जैसे ही राजा वडि़ंग मंच पर संबोधन के लिए खड़े हुए तो चन्नी समर्थक कार्यकर्ताओं ने चन्नी लियाओ-पंजाब बचाओ, चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह नारेबाजी का खेल पंजाब कांंग्रेस प्रभारी बूपेश बघेल की मौजूदगी में हुआ। चन्नी के पक्ष में लगाए जा रहे नारो से भडक़े राजा वडिंग ने पूछा की आप नारे क्यों लगा रहे हो। वहीं उन्होने चेतावनी भरे लहजे में कहा पार्टी का प्रोग्राम खराब करने वालों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी । पार्टी की एकता के खिलाफ काम करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सब खेल उस समय हुआ जब पंजाब कांग्रेस की तरफ से हर बूथ कांग्रेस मजबूत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वर्णनीय है बीते शुक्रवार से शुरु हुए इस अभियान से चन्नी ग्रुप ने अभी तक दूरी बना रखी है। समाना में हुआ यह विरोध कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को साफ तौर पर दिखाता है। एक तरफ वडि़ंग संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ चन्नी खेमा अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस के लिए पंजाब में एकजुट होकर आगे बढऩा बड़ी चुनौती बन गया है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad