Hindi News / अमृतसर / ताजा खबर

पंथक सहमति के बिना बेअदबी कानून में संशोधन को न दी जाए मंजूरी : जत्थेदार श्री अकाल तख्त

Article Top Ad
  • श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ने सिख विधायकों-मंत्रियों को लिखी चिट्टी-

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने पंजाब के सिख विधायकों और मंत्रियों को चिट्ठी लिखकर सिख मुद्दों पर सचेत रहने की अपील की है। जत्थेदार साहिब ने चिट्टी में कहा कि बेअदबी सहित सिख धर्म से जुड़े किसी भी कानून में संशोधन या नया कानून बनाने से पहले पंथक संस्थाओं और पूरे सिख समाज की सहमति लेना जरूरी है। उन्होंने साफ कहा कि पंथक सहमति के बिना बेअदबी कानून व किसी भी कानून में संशोधन को मंजूरी न दी जाए। जत्थेदार ने विधायकों और मंत्रियों को याद दिलाया कि उनकी पहली जिम्मेदारी पंथ और कौम के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी मामला सिख मर्यादा, गुरुद्वारा एक्ट या धार्मिक मामलों से जुड़ा हो तो उस पर फैसला लेने से पहले श्री अकाल तख्त साहिब और पांच सिंह साहिबान से सलाह-मशवरा किया जाए। जत्थेदार साहिब की इस चिट्टी को सियासी हलकों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सिख नेताओं का कहना है कि इससे पंथक मुद्दों पर राजनीतिक दखलअंदाजी पर लगाम लगेगी और बेअदबी जैसी संवेदनशील घटनाओं पर कानून बनाते समय समाज की राय को तरजीह मिलेगी

Article Inline Ad
Article Bottom Ad