* 134 ग्राम हेरोइन,2 लाख की नगदी, 6 पिस्टल, 25 मोबाइल सहित अन्य सामग्री बरामद
अमृतसर ,(सौरभ गिल)। कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने तीव दिवसीय आप्रेशन प्रहार 301 संधिग्ध लोगो को राऊंड-अप कर 134 ग्राम हेरोइन, 2,लाख 361 रुपये की नगदी 6 आधुनिक पिस्टल, 6 मैगज़ीन, 36 जिंदा कारतूस 9 एमएम सहित, 25 मोबाइल फोन, एक चाकू, एक मोटरसाइकिल और 46 शराब की बोतलें बरामद की। इस अभियान में 5 भगौड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। 5 गैंगस्टरों के रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया। वहीं अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के अंर्तगत 1 जनवरी 2025 से अब तक, 205 आरोपी गिरफ्तार और 92 एफआईआर दर्जकर कुल 256 पिस्टल, 10 रिवॉल्वर, 2 राइफलें, 253 मैगज़ीन, 453 कारतूस और 18.75 लाख नगदी भी बरामद की गई। कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने स्पष्ट किया कि यह अभियान जिले में जन सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर जारी रहेगा।