Hindi News / अमृतसर

अकाल तख्त साहिब की चेतावनी,328 पावन स्वरूपों के मामले में दखलअंदाजी बंद करे पंजाब सरकार

Article Top Ad

अमृतसर ।  श्री अकाल तख्त साहिब में पांच सिंह साहिबानों की महत्वपूर्ण बैठक अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गडग़ज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूपों से सहित अन्य पंथक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पंजाब सरकार की तरफ से गायब हुए 328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों के मामले दर्ज हुई एफआईआर को सिंह साहिबान ने एसजीपीसी के मामलों में सरकारी हस्तक्षेप को सियासी दखल अंदाजी करार देते हुए पंजाब सरकार को सिखो के अंदरुनी मामलो में दखल न देने की चेतावनी दी।  उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी ने जांच के आधार पर दोषियों को सजा दे दी है। इसके साथ-साथ सिंह साहिबान ने साफ कहा कि अकाल तख्त द्वारा करवाई गई जांच में स्पष्ट किया गया है। इस मामले में सरकार का पुलिस विभाग अलग से जांच नहीं करवा सकता । मैरिज पैलेसो सहित बाहरी स्थलों पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान करने पर पांबदी लगाते हुए कहा यह प्रकिया सिख मर्यादाओ के विपरित है। बैठक में अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गडग़ज, तख्त केकसढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी जोगिन्दर सिंह, हरमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी केवल सिंह, दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह व   ज्ञानी परविन्द्र सिंह ने उक्त मामलो पर चर्चा की।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad