Hindi News / पंजाब / लुधियाना

पुलिस को चकमा देकर फरार हुए स्नेचिंग वारदातो में शामिल 3 आरोपी

Article Top Ad

* दंडी स्वामी रोड तक पुलिस ने किया कार सवार आरोपियो का पीछा

लुधियाना। पुलिस कमिश्नर की दंडी स्वामी रोड स्थित रिहायश से कुछ 100 मीटर की दूरी पर कार सवार चैन स्नेचिंग गिरोह के एक महिला सहित तीन सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। घटना सोमवार को प्रात: करीब 11 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार दंडी स्वामी रोड पर तेज रफ्तार स्विफट कार दौड़ती दिखाई दी। कार के पीछ-पीछेे पुलिस कर्मी दौड़ते हुए दिखाई दिए। जैसे ही कार की ब्रेक लगी तो पुलिस कर्मियो ने कार के दरवाजे खोलने के प्रयत्न किए। जब लाक दरवाजे नहीं खुले तो एक पुलिस कर्मी ने कार का शीशा तोड़ एक युवक को काबू किया। इतनी देर में कार चला रहे युवक के गाड़ी को बैक कर कई गाडिय़ो में टक्कर मार कर पुलिस को उलझा दिया। इसी उलझन में आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसीपी गुरइकबाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना सराभा नगर में पिछले कुछ दिनो से चेन स्नैचिंग की वारदाते हो रही थी। सोमवार को जब पुलिस ने ट्रेप लगाकर आरोपियो की पीछा किया तो वह भागने में सफल हो गए। जल्दी ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो की मदद से आरोपियो को काबू कर लिया जाएगा।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad