Hindi News / अमृतसर / पंजाब

पंजाब में गैगस्टर चला रहे हैं सरकार  : कुंवर विजय प्रताप

Article Top Ad

अमृतसर। आम आदमी पार्टी के विधायक विजय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया कि पंजाब नें माफिया से जुड़े लोग व गैंगस्टर सरकार चला रहे है। पंजाब में सरकारी तंत्र पर गैंगस्टर का दबदबा है। प्रफूल्त हो रही फिरौती मांगने व कांट्रैक्ट किलिंग इंडस्ट्री है। पंजाब संक्रमणकाल चल रहा है।  2007 में पूर्व सरकारो के समय शुरु हुआ गैंगस्टरवाद मौजूदा समय में पीक पर है। पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था पर कमोजर पकड़ के चलते प्रतिदिन फिरौती व कत्ल जैसी घटनाए घटित हो रही है। पंजाब सरकार का ध्यान राजनितिक मैंडाटा लागू करने पर है। राजनितिक बदले के लिए पुलिस तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब की सता में दिल्ली का सीधा दखल है। 2022 के चुनाव से पूर्व आप सुप्रीमों केजरीवाल के साथ अपने संबधो का जिक्र करते हुए कुंवर प्रताप ने कहा उस समय में उहनां दा भरा सी ते हुन में पराया हो गया हां। पार्टी से सस्पैंड होने के सवाल पर उन्होने कहा मैनूं ते पता नहीं है कि मैं पार्टी विच हां के बाहर हां। अज्ज तक पार्टी ने न तां मैंनू कोई लिखित नोटिस भेजिया न कोई कोई सुनेहा भेजिया है। मैनू तां सरकार दा गुलाम मीडिया संस्पैंडड विधायक दसी जांदा है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad