Hindi News / पंजाब / साबरनाला / साहिबजादा अजित सिंह नगर (मोहाली)

मोहाली में कबड्डी कप मे चली गोलियां, राणा बलाचौरियां की हुई मौत

Article Top Ad

बंबीहा गैंग ने ली हत्या की जिम्मेवारी

मोहाली। मोहाली के चार दिवसीय कबड्डी कप के सैमिफाइनल मैच के दौरान चली ताड़-ताड़ गोलियो से कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरियां की मौत हो गई। पुलिस थाना के कुछ मीटर की दूरी पर चल रहे कबड्डी कप के दौरान पार्किग स्थल पर अचानक गोलियां की आवाज गूंजने लगी। हमलावर पार्किंग में वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिल व बैलेरो गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पंहुचे डीएसपी हरचरण सिंह बल्ल ने अपनी गाड़ी में घायल को फोर्टिस अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। बंबीहा गैंग ने राणा बलाचौरियां की हत्या की जिम्मेदारी ली। गैंग का कहना है कि मृतक ने सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों का साथ दिया था। थोड़ी देर में ही पंजाबी कलाकार मनकीरत औलख कार्यक्रम पेश करने के लिए पंहुचने वाले थे। वहीं स्थानीय विधायक व अन्य वीआईपी के भी आने का कार्यक्रम था। इससे पूर्व भी कबडड्ी खिलाड़ी संदीप नंगल अम्बियां भी पर गोलियां दाग कर उनकी हत्या कर दी गई। मौके पर मौजूद एस.एस.पी ने बैलेरो गाड़ी में आरोपियो के भागने की पुष्टि करने की बजाए कहा जांच के बाद ही कोई जानकारी देंगे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad