Hindi News / अमृतसर / जालंधर

पंजाब के 5 प्रमुख मंदिरों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Article Top Ad

चडीगढ़/अमृतसर । पंजाब में लगातार मिल रही बम धमकियों के बीच अब राज्य के पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की धमकी मिल। वीरवार को अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर, पटियाला के काली देवी मंदिर, जालंधर के देवी तालाब मंदिर, बठिंडा के माइसर खाना मंदिर तथा पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया है कि दोपहर 1.11 बजे से 3.11 बजे के बीच इन मंदिरों में विस्फोट किए जाएंगे। ईमेल में यह भी लिखा गया है कि यह कार्रवाई जून 1984 में श्री हरिमंदिर साहिब पर हुए सैन्य अभियान का बदला है। धमकी मिलने के बाद सभी संबंधित मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस, बम निरोधक दस्तों और खुफिया एजेंसियों ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। ईमेल में अंबाला-दिल्ली रेल मार्ग पर 5 और 6 जून को ट्रेनों को निशाना बनाने की चेतावनी भी दी गई है तथा लोगों को यात्रा न करने की सलाह दी गई है। सुरक्षा एजेंसियो व पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad