Hindi News / पंजाब / साबरनाला / साहिबजादा अजित सिंह नगर (मोहाली)

विदेशी गैंगस्टर का सहयोगी गिरफ्तार, मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता

Article Top Ad

मोहाली। मोहाली पुलिस ने विदेश-आधारित गैंगस्टरों गोल्डी ढिल्लों और मंदीप स्पेन के एक और सहयोगी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गैंग मॉड्यूल पर चल रही जांच के दौरान हुई, जब पुलिस ने बैकवर्ड लीकेज की पड़ताल करते हुए आरोपी का लिंक ट्रेस किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजत कुमार उर्फ राजन, निवासी गांव जन्नसूआ, थाना सदर राजपुरा (जिला पटियाला) के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि आरोपी गैंग सदस्यों को हथियार उपलब्ध कराने, रहने की व्यवस्था कराने और उनकी मूवमेंट को सुविधाजनक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाता था।

एसएसपी ने बताया कि गैंग के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मोहाली पुलिस और एजीटीएफ (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) ने 16 नवंबर को दो शूटरों को गिरफ्तार किया था, जबकि 26 नवंबर को डेराबस्सी–अंबाला हाईवे के पास हुई मुठभेड़ में चार और शूटरों को पकड़ा गया था।

मोहाली पुलिस का कहना है कि गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad