Hindi News / अमृतसर

श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिन्द्र सिंह ढिल्लों

Article Top Ad

अमृतसर। डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिन्द्र सिंह ढिल्लों ने आज अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होकर वाहेगुरु के समक्ष सरबत के भले के लिए अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरबाणी के अमृत-वाणी कीर्तन का श्रवण करते हुए संगत के साथ समय बिताया।

बाबा गुरिन्द्र सिंह ढिल्लों की श्री दरबार साहिब में उपस्थिति के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं धार्मिक माहौल पूरी तरह शांत, आध्यात्मिक और भक्तिमय रहा।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad