Hindi News / ताजा खबर / मुख्य खबर

महंत प्रवीण जी ने श्रद्धालुओं से किया धर्म एवं मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान

Article Top Ad
* भक्तों ने मां बगलामुखी के चरणों में की परिवार की सुख-समृद्धि एवं सभी कष्टों के निवारण की कामना
लुधियाना। लाखों भक्तों का अपार आस्था के प्रतीक मां बगलामुखी धाम में महंत प्रवीण चौधरी जी के सानिध्य में सर्व कष्ट निवारण यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में शहर सहित देश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां बगलामुखी के चरणों में आस्था प्रकट की और यज्ञ में आहूतियां डालकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं सभी कष्टों के निवारण की कामना की। हवन यज्ञ के दौरान धाम परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन की पवित्र अग्नि के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्त मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान करते नजर आए। इस अवसर पर महंत प्रवीण चौधरी जी ने कहा कि मां बगलामुखी की आराधना से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और भक्तों को मानसिक शांति, शक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, जो समाज में भाईचारे, प्रेम और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म एवं मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित पूजा-पाठ और सेवा भाव से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आयोजन के अंत में भक्तों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।  इस अवसर पर मनप्रीत छतवाल,सुनील महाजन,रमन घई,जतिन्द्र सूद,मोहित सूद,सुधीर महाजन,गौरव कालिया,सुनील हांडा,जतिन सूद,संदीप सूद,तरुण चौधरी,परमवीर चौधरी,नरिन्द्र सिंगला, इकबाल सिंह ,बलजीत त्रिखा,गौतम सचदेवा,नरिन्द्र महाजन,अंकुश सिंगला,चेतन टंडन,साहिल सिंगला, राज सोंलकी,पंकज गुप्ता,दीपक गर्ग, दिनेश रल्ली, वरूण जैन, मनीष गुप्ता,विजय गुप्ता,प्रवेश चड्ढा ,रमन शर्मा, आदित्य गुप्ता,वरुण चोपड़ा, तुषार बंसल,धीरज गुप्ता,जनकराज सिंगला,बौबी मक्कड़,नितेश सूद,राकेश पासी ,गुनीत खैरा,अजय जैन,रविन्द्र सिंह वालिया,तेजिन्द्र मिगलानी, वरुण दत्त,भूपिन्द्र सिंह,वेद लूथरा,वरूण शर्मा,पवन पारिक, अनुज वधवा,आशूतोष गुप्ता,प्रदीप टाटा आर्यन चड्ढा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
Article Inline Ad
Article Bottom Ad