Hindi News / अमृतसर

मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 जनवरी को अकाल तख्त पर तलब

Article Top Ad

अमृतसर। श्री अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 जनवरी को तलब किया है। श्री अकाल तख्त साहिब पर सोमवार को हुई सिंह साहिबान की बैठक के उपरांत जत्थेदार कपलदीप सिंह गडग़ज ने कहा मुख्यमंत्री की तरफ से बार-बार गुरु की गोलक पर एतराज योग की गई टिप्पणीयां पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है। इससे पूर्व पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सौंद भी श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। सोंध ने अकाल सख्त के समक्ष श्री आनंदपुर साहिब में भाई जीवन सिंह (जैता जी) की यादगार की तस्वीरों पर आपत्ति को लेकर सफाई दी। मंत्री ने अकाल तख्त साहिब से मिले आदेश पर विभाग में सिख सिद्धांतों व मर्यादा की जानकारी रखने वाले शख्स को की नियुक्ति करने की बात करते भविष्य में ध्यान रखा जाएगा की इस तरह की गल्ती फिर से न दोहराई दाए। इस दौरान चीफ खालसा दीवान के चीफ डॉ. इंद्रबीर निज्जर और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी अकाल तख्त पर पेश हुए।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad