Hindi News / अमृतसर / ताजा खबर

अमृतसर में 40 किलो हेरोइन, 4 ग्रेनेड, एक पिस्टल व कारतूस छोड़ फरार हुए मोटसाइकिल सवार

Article Top Ad

अमृतसर। विधानसभा राजा सांसी के अंर्तगत गांव ओठियां में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो काले बैगों में 40 किलो से ज्यादा हेरोइन, 4 ग्रेनेड, एक पिस्टल व कारतूस छोड़ कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात गांव ओठियां में चल रहे सडक़ निर्माण के चलते रास्ता बंद था। इस दौरान मोटर साइकिल पर सवार दो लोग निकलने लगे तो सडक़ निर्माण करने वाली कंपनी के कर्मचारी व गांव के लोगो ने उन्हें आगे रास्ता बंद होने की बात कह कर रोका। तो आरोपी दो सामान से भरे काले बैग व मोटरसाइकिल छोड़ कर फरार हो गए। मौके पर पंहुचे पुलिस अधिकारियो ने जब बैग खोल कर देखे तो उसमें से करीब 200 करोड़ रुपये की लागत की हेरोइन, ग्रेनेड व पिस्टल बरामद हुए। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्रों को सील कर जांच शुरु कर दी। डीजीपी गौरव यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से उक्त खेप गिराए जाने की आशंका जताई। इस दौरान विधानसभा राजा सांसी की आम आदमी पार्टी इंचार्ज सोनिया मान ने आप सरकार के युद्ध नशे विरुद्ध अभियान की सफलता बताया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad