Hindi News / लुधियाना

बंगलादेश में हिन्दुओ की हत्याओ का सैन्य कारवाई कर जवाब दे भारत सरकार : कृष्ण शर्मा

Article Top Ad

लुधियाना। शिव सेना हिन्दुस्तान ने बंगलादेश में हिन्दुओ की हत्या के विरोध में सडक़ों पर उतर कर रोष मार्च निकाल कर बंगलादेश सरकार के पुतले फंूके।  हिन्दुस्तान मजदूर सेना अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित रोष प्रर्दशन में शिव सेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कृष्ण शर्मा ने बंगलादेश में हिन्दुओ के खिलाफ नफरत के चलते हिन्दुओ को बर्बरता के साथ जलाए जाने की घटनाओ की निंदा करते हुए कहा भारत सरकार बंगलादेश पर तुरन्त सैन्य कारवाई कर सबक सिखाए। इसके साथ-साथ कूटनितिक तौर पर बंगलादेश में हो रहे हिन्दुओ पर अत्याचार के मामलो को विश्व स्तर उठाकर अपना दायित्व निभाए। नरेन्द्र भारद्वाज ने भारत नें अवैध रुप से घुसपैठ करने वाले बंगलादेशियो की पहचान कर वापस बंगलादेश भेजने की गुहार गृह मंत्रालय व विदेश मंत्रालय से लगाई। जिला अध्यक्ष रिंकू त्रिपाठी कहा भारत सरकार बंगलादेश का व्यापारिक तौर पर बहिष्कार करे। इस अवसर पर अजीत सिंह,  भिखारी यादव, नीतीश कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार, जोगेन्द्र कुमार ,बबलू यादव, राजू पटेल व शुभम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad