Hindi News / ताजा खबर / पंजाब

लुधियाना की सडक़ों पर तैर रहा है, भगवंत मान का बदलाव : रवनीत बिट्टू

Article Top Ad

लुधियाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद लुधियाना की सडक़ों पर जलभराव पर कटाक्ष करते हुए कहा देख लो स्मार्ट सिटी का हाल। भगवंत मान सरकार के कथित बदलाव का सच आज लुधियाना की सडक़ों पर तैर रहा है। पंजाब की औद्योगिक राजधानी पानी में डूबी हुई है। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में सडक़ें तालाब बन गईं। और आप सरकार सिर्फ विज्ञापनों में विकास कर रही है। लोग बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री झूठे सपने बेचने में मस्त हैं। बिट्टू ने सवाल किया, क्या यही है आपका रंगला पंजाब?

Article Inline Ad
Article Bottom Ad