- जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान बोले- निर्माण की गुणवत्ता और लापरवाही पर हो जांच
लुधियाना । शहर के मिंटगुमरी चौक स्थित सड़क एक बार फिर धंस गई। यह तीसरी बार है जब यहां सड़क बैठ गई है। बार-बार हो रही इस घटना से स्थानीय लोग परेशान हैं और नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान* ने कहा कि बार-बार सड़क धंसना निर्माण कार्य की घटिया गुणवत्ता और प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। जनता टैक्स सुरक्षित और टिकाऊ सड़कें पाने के लिए देती है, न कि हर कुछ समय बाद होने वाली दुर्घटनाओं के लिए। उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और समस्या का स्थायी समाधान तुरंत किया जाए।