पटियाला। पंजाब में ई-मेल के मध्यम से स्कूलों को उड़ाने की धमकियों का सिलसिल थमने का नाम ही नहीं ले रहा। पंजाब में अमृतसर और जालंधर के बाद मंगलवार को पटियाला में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। रियान पब्लिक स्कूल और डी.ए.वी स्कूल मैनेजमेंट को ई-मेल के माध्यम से भेजी धमकी में बम ब्लास्ट करने का समय 1.11 पीएम से 9.11 पीएम के बीत स्कूलो से लेकर रेलवे स्टेशन तक लिखा हुआ है। ई-मेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान व आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल को भी धमकी दी गई है। स्कूलो में सर्दी की छुट्टियां होने के चलते बच्चो के जानमाल को कोई खतरा नहीं है। स्कूलों में सिक्योरिटी स्टाफ मौजूद है। स्कूलों व स्टेशन को उड़ाने की मिली धमकी की सूचना मिलने पर पुलिस ने सुरक्षा व्वस्था बढ़ा कर स्कूलों में चैकिंग की। जांच के लिए एंटी साबोटाज टीमें बुलाकर बम की जांच कराई जा रही है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा मामले की जांच करवाई जा रही है कि धमकी किसने भेजी है।
पटियाला के रियान पब्लिक स्कूल और डी.ए.वी स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad