Hindi News / पंजाब / साबरनाला / साहिबजादा अजित सिंह नगर (मोहाली)

कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या में वांछित शूटर हरमिन्द्र मिड्डू पुलिस एन्काऊंटर में ढेर

Article Top Ad

मोहाली। मोहाली में हुई कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या में वांछित शूटर हरमिन्द्र सिंह मिड्डू को पुलिस ने एन्काऊंटर में ढेर कर दिया। मोहाली-अंबाला हाइवे पर गांव लालड़ू में खुद को चारों तरफ घिरा देख मिड्डू ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। शूटर की तरफ से की गई फायरिंग में दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। पुलिस की तरफ से जवाबी कारवाई में हरमिन्द्र मिड्डू की मौत हो गई। मौके पर पंहुचे मोहाली के एस.एस.पी हरमनदीप ने ममाले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड एशदीप सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से काबू किया था। पूछताछ के दौरान एशदीप सिंह से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी जुगराज सिंह को अमृतसर से हिरासत में लिया। डीएसपी डेरा बस्सी के नेतृत्व में एस.एच.ओ डेरा बसी व सीआईए-2 की पुलिस की संयुक्त कारवाई कर हरमिन्द्र सिंह मिड्डू को लालड़ू में चारो तरफ से घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोप ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कारवाई में शूटर मारा गया। वर्नणीय है कि गत दिवस शूटरों ने सोहाना कबड्डी कप के दौरान राणा बलाचौरिया की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। नौशहरा पन्नूआ के रहने वाले मिडड्ू पर पहले भी 5-6 अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad