Hindi News / पंजाब / साबरनाला / साहिबजादा अजित सिंह नगर (मोहाली)

पुट्ठे सिधे बयान दे के नवजोत सिद्धू मेरे कोलो मंगदी ए सिक्योरिटी : भगवंत मान

Article Top Ad

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू की तरफ से खुद के लिए सिक्योरिटी मांगने पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेसी पुट्ठे सिधे बयान दे के मेरे कोलो सिक्योरिटी मंगदे ने। नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस में 500 करोड़ रुपए में मुख्यमंत्री की कुर्सी बिकने के बयान के बाद चारो तरफ से खुद को घिरा देख नवजोत कौर ने टवीट में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जी , अब मुझे कुछ सुरक्षा की जरूरत है। मेरी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी सरकार की जिम्मेंदारी है। जिस पर भगवंत मान ने कटाक्ष करते हुए कहा पहले तां लोग बिना सोचे जो मुंह में आए बोल देते है। फिर जान का खतरा बता कर मेरे पास सिक्योरिटी मांगने आ जाते हैं। पिछले दिनों नवजोत कौर सिद्धू ने सरकार से लेकर विपक्ष तक विभिन्न मुद्दो पर घेर कर सब को बोईमान और खुद व अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू को ईमानदार बताया था।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad