Hindi News / जालंधर

डेरा सचखंड बल्लां प्रमुख संत निरंजन दास जी महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

Article Top Ad

नई दिल्ली/जालंधर। डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी महाराज ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान संत मंदीप दास जी, भाजपा नेता तरूण चुघ और विजय सांपला भी उपस्थित रहे।

संत निरंजन दास जी महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी को वर्ष 2027 में सतगुरु रविदास महाराज जी के 650वें शताब्दी प्रकाश पर्व तथा 1 फरवरी 2026 को होने वाले 649वें प्रकाश पर्व में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया। ये आयोजन सतगुरु रविदास महाराज जी की जन्मस्थली श्री गोवर्धनपुर, काशी तथा डेरा सचखंड बल्लां में आयोजित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत निरंजन दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें सतगुरु रविदास महाराज जी की पवित्र बाणी पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि भारत सरकार वर्ष 2026 और 2027 में होने वाले प्रकाश पर्व समारोहों के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

अंत में, संत निरंजन दास जी महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद देते हुए सम्मानित किया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad