Hindi News / जालंधर / ताजा खबर

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर एक फरवरी को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करे केंद्र : चरणजीत चन्नी

Article Top Ad

जालंधर। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा के स्पीकर को पत्र लिखकर श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर एक फरवरी को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करने की मांग की। चन्नी ने स्पीकर को लिखे पत्र में कहा प्रकाश पर्व व केन्द्रीय बजट का दिन और समय एक होने के चलते सांसदो को बजट में रहना जरुरी होने के चलते वह अपने ईष्टदेव के पर्व की खुशियों में शामिल होने से वंचित रह जाएंगा। गुरुपर्व के महत्व को समझते हुए केंद्र सरकार संसद के कार्य में बदलाव करके राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करे। वहीं एक फरवरी राष्ट्रीय छुट्टी घोषित कर सांसदो को धार्मिक आयोजनो में शामिल होकर सांसद श्रद्धापूर्वक प्रकाश पर्व को मना सके।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad