Hindi News / हरियाणा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अनिल विज लोकतंत्र में मोदी का विश्वास हुआ साबित

Article Top Ad

हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान कर लोकतंत्र में अपने विश्वास का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि देश में पहले भी कई आंदोलन हुए, लेकिन सरकारें जनता की मांगों पर नहीं झुकीं। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों की बात मानकर यह साबित किया कि उनका जुड़ाव देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं से है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को एक अच्छा इंसान और अनुभवी राजनेता बताते हुए कहा कि विभाग में हुई त्रुटि की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया।
पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग दूसरों से इस्तीफा मांगते हैं, उन्हें अपना इस्तीफा भी जेब में रखना चाहिए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि उनके कार्यकाल में भी कई पेपर लीक हुए थे। यदि उस समय प्रभावी कार्रवाई की गई होती तो आज ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad