Hindi News / ताजा खबर / पंजाब

शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन तेज,शंभू-खनौरी बॉर्डर सील,

Article Top Ad

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ आज दिल्ली में महापंचायत 

पुलिस ने लगाए कड़े बैरिकेड, किसान बोले – विकल्प मार्गों से करेंगे दिल्ली कूच

शंभू/लुधियाना।* ‘देश बचाओ मोर्चा’ के आह्वान पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में आज दिल्ली स्थित किसान घाट पर विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत में शामिल होने के लिए पंजाब भर से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। मोर्चा के नेता *सरवण सिंह पंधेर* और अन्य किसान नेताओं के नेतृत्व में पंजाब के विभिन्न जिलों से किसान बीते दिन ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। किसान रात श्री फतेहगढ़ साहिब में रुके और मंगलवार सुबह जैसे ही आगे बढ़े, तो हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। फिलहाल शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच चुके हैं और वहां भारी भीड़ जमा हो गई है। *भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता तेजवीर सिंह* ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने पंजाब की तरफ से आने वाले हर वाहन के लिए सीमा पूरी तरह बंद कर दी है। वहीं पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस की इस सख्त नाकाबंदी को ‘देश बचाओ मोर्चा’ की 21 जुलाई को दिल्ली में प्रस्तावित महापंचायत से कुछ घंटे पहले किया गया है। आयोजकों का दावा है कि इस महापंचायत में देशभर की करीब 550 किसान संगठन और सामाजिक संस्थाएं भाग लेंगी। पुलिस की रोक के बाद किसान नेताओं ने प्रदर्शनकारियों से जीरकपुर और दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर दिल्ली पहुंचने की अपील की है। तेजवीर सिंह ने आसपास के किसानों को शंभू बॉर्डर पर ही एकत्र होने का आह्वान किया है। किसान संगठनों का कहना है कि भारत और अमेरिका की खेती में जमीन-आसमान का अंतर है। अमेरिका में सैकड़ों एकड़ के बड़े फार्म और भारी सब्सिडी है, जबकि भारत में अधिकांश किसान 2-3 एकड़ के छोटे किसान हैं। उन्हें डर है कि समझौते के तहत सस्ते अमेरिकी उत्पाद आने से भारतीय किसान मुकाबला नहीं कर पाएंगे और उनकी आय गिर जाएगी। नेताओं ने कहा कि भारतीय किसानों के भविष्य को बचाने के लिए इस व्यापार समझौते का पुरजोर विरोध जरूरी है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad