Hindi News / ताजा खबर / पंजाब

एलएडीसी पालिसी पर अधिवक्ताओं की चिंताओं का हो संवाद से समाधान : गौरव बग्गा

Article Top Ad

  • एलएडीसी पालिसी पर बढ़ते विरोध के बीच गौरव बग्गा ने की इकबाल सिंह के साथ मुलाकात

लुधियाना । नगर निगम लुधियाना के लीगल हैड एडवोकेट गौरव बग्गा ने वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल सिंह से मुलाकात कर पंजाब एवं हरियाणा की बार एसोसिएशनों द्वारा लीगल एड डिफैंस कौंसिल (एलएडीसी) पॉलिसी को लेकर बार एसोसिएशन की तरफ से पिछले कई सप्ताह से किए जा रहे विरोध के कारणों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान दोनों नेताओं ने सरकार और अधिवक्ताओं के बीच संवाद स्थापित कर आपसी बातचीत से समाधान निकालने की संभावनाओं पर चर्चा की। गौरव बग्गा ने कहा यदि संभव हो तो वह (गौरव बग्गा) और विधायक मदन लाल बग्गा संबंधित पक्षों के बीच मध्यस्थता के माध्यम से इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान निकालने के प्रयत्न करेंगे। ताकि आंदोलन और टकराव की स्थिति न बने। इकबाल सिंह ने बताया कि अधिवक्ता किसी टकराव के पक्ष में नहीं हैं। उनका उद्देश्य एलएडीसी पॉलिसी में आवश्यक और व्यावहारिक बदलाव करवाना है, जिससे वकीलों के हितों के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण कानूनी सहायता भी मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था का अहम हिस्सा है। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर सरकार को सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। उम्मीद है कि संवाद के जरिए सर्वमान्य समाधान निकलेगा। बैठक में एलएडीसी पॉलिसी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई और इस बात पर बल दिया गया कि अधिवक्ताओं और आम जनता दोनों के हित सुरक्षित रहें।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad