Hindi News / ताजा खबर / पंजाब

फोकल प्वाइंट में दिनदहाड़े लूट, स्क्रैप से भरा ट्रक लेकर फरार हुए 4 नकाबपोश  

Article Top Ad

  • ड्राइवर को बंधक बनाकर पटियाला रोड पर फेंका, पुलिस जांच में जुटी

*लुधियाना।* महानगर के फोकल प्वाइंट इलाके में चार नकाबपोश लुटेरों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहां वर्धमान स्टील मिल के पास गाजियाबाद से स्क्रैप लेकर आए 12 टायरी ट्रक को लुटेरों ने सरेराह लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।राजेश पराशर* निवासी लुधियाना ने थाना फोकल प्वाइंट में शिकायत दी कि उनका ड्राइवर *देवेंद्र कुमार* 15 जुलाई को ट्रक नंबर *UP-15-CT-9000* में ‘रिमझिम स्टील’, मोदीनगर, गाजियाबाद से भारी मात्रा में स्क्रैप लोड कर लुधियाना के लिए चला था। 16 जुलाई की रात करीब 2:40 बजे जब देवेंद्र वर्धमान स्टील मिल के बाहर ट्रक खड़ा कर शौच के लिए उतरा, तो अंधेरे का फायदा उठाकर 4 नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर धमकाकर पहले उसकी जेब से चाबी, पर्स और मोबाइल छीना। इसके बाद ड्राइवर को ट्रक में ही बंधक बनाकर फरार हो गए।लुटेरे स्क्रैप से भरे ट्रक को तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए पटियाला रोड की तरफ ले गए। रास्ते में सुनसान जगह पर चलती गाड़ी से ड्राइवर को नीचे फेंक दिया और ट्रक समेत फरार हो गए। राहगीरों की मदद से देवेंद्र ने मालिक को सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट पुलिस और CIA की टीमें मौके पर पहुंचीं। इलाके में नाकाबंदी कराई गई। पुलिस वर्धमान चौक, फोकल प्वाइंट और जीटी रोड-पटियाला हाईवे के टोल प्लाजा व सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस हाई-प्रोफाइल डकैती से ट्रांसपोर्टर्स और उद्योगपतियों में दहशत है। पुलिस का दावा है कि जल्द गिरोह का पर्दाफाश कर ट्रक और स्क्रैप बरामद किया जाएगा।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad