होशियारपुर। शिरोमणि अकाली दल द्वारा विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। होशियारपुर नगर निगम चुनाव के आब्र्जवर व अकाली दल महासचिव आरडी शर्मा और अकाली दल कोर कमेटी के सदस्य कमल चेतली ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के बल पर शिरोमणि अकाली दल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और जनता की सेवा के लिए आगे बढऩे का आह्वान किया। नियुक्त किए गए पदाधिकारियों में परमजीत कौर को महिला विंग की हलका प्रधान, रणधीर भारज को यूथ प्रधान, धर्मेंद्र को अनुसूचित जाति मोर्चा प्रधान,संजीव कुमार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रधान तथा जसविन्द्र सिंह को व्यापार सेल का प्रधान नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों को पार्टी की ओर से विशेष रूप से सम्मानित और बधाई दी गई। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करेंगे। साथ ही शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का भी धन्यवाद किया गया, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
