* भोले नाथ की धरोहर है संगलावाला शिवालय, हिस्सेदारी मांगने का किसी को नहीं अधिकार
* सनातन धर्म के अनुयायियो ने कानूनी कारवाई के लिए गठित की 21 सदस्सीय एक्शन कमेटी
लुधियाना। हिन्दू धर्म की आस्था के प्रतीक प्राचीन संगलावाला शिवालय मंदिर पर कब्जे की नीयत से हिन्दू विरोधी ताकतों के इशारे पर कुछ शरारती लोगो की तरफ से गद्दनशीन महंत दिनेश पुरी जी के बारे सोशल मीडिया पर किए जा रहे दुष्प्रचार से आहत सनातन धर्म के अनुयायियो ने एक स्वर में शरारती तत्वों के खिलाफ कानूनी कारवाई के लिए 21 सदस्सीय एक्शन कमेटी का गठन किया। शुक्रवार को शिवालय परिसर में संत समाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संत समाज ने प्राचीन संगलावाला शिवालय को भगवान भोले नाथ की धरोहर बताते हुए कहा मंदिर में पूजन के लिए महंत (मुख्य सेवादार) परम्परा कायम है। मुख्य सेवादार के परलोक गमन के बाद भेख परम्परा के अनुसार महंत को सेवा प्रभार सौंपा जाता है। भेख परम्परा के तहत संचालित मंदिरो में किसी प्रकार के ट्रस्ट या फिर सोसायटी की परम्परा नहीं। पूज्नीय महंत नारायण पुरी जी के लोकगमन के उपरांत कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर गद्दनशीन महंत दिनेश पुरी जी के बारे दुष्प्रचार कर उन्हें मैनेजर के रुप में प्रस्तुत कर रहे हैं। असल में दुष्प्रचार करने वाले शरारती तत्व अप्रत्यक्ष रुप से मंदिर में खुद की हिस्सेदारी पर कब्जा करने की योजना पर काम कर रहे है। शुक्रवार को एकित्रत सनातन धर्म के अनुयायियो ने एक स्वर में कहा हिस्सदारी जताने वाले लोगो को चेतावनी देते हुए कहा शिवालय मंदिर भगवान भोले नाथ की धरोहर है। इसमें न तो कोई हिस्सेदारी का दावा कर सकता है। संगला वाला शिवालय किसी की निजी जायदाद नहीं जिसमें की कोई भी अपनी हिस्सेदारी की दावा जता सके। इस दौरान मंहत दिनेश पुरी के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों पर कानूनी कारवाई के लिए 21 सदस्यीय एक्शन कमेटी का गठन करने की घोषणा भी की गई। उक्त कमेटी शरारती तत्वो पर सनातन धर्म के अनुयायियो की धार्मिक भावनाएं आहत करने वालो के खिलाफ कानूनी कारवाई की रुपरेखा तैयार करेगी। इस अवसर पर गुरुेदव आनंद अत्री, महंत रमेश्वरानंद, स्वामी अध्यात्मानंद ,श्री श्री 1008 शेरू जी, मीना बाबा,ओम प्रकाश त्रिपाठी, पंडित शिवम भारद्वाज, महंत सुरेश, पार्षद शाम सुन्दर मल्हौत्रा, शिव सेना पंजाब से राजीव टंडन,संदीप थापर गोहा, महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी से नीरज वर्मा, श्री रामलीला कमेटी से कमल बस्सी, संदीप मरवाहा, भाजपा नेता जगमोहन शर्मा, दविन्द्र जग्गी, संदीप गोरा थापर,रमन गोयल, करण कन्नौजिया, विपन वैद्य, साहिल खुराना, नीरज यैंकी, मोनू जुनेजा, आशा पुरी व अन्य भी उपस्थित थे ।