* मामला नगर निगम की ढोलेवाल ओवरब्रिज के नीचे बनी दुकान के विवाद का –
लुधियाना। नगर निगम की ढोलेवाल ओवरब्रिज के नीचे बनी दुकान के विवाद में घायल हुए भाजपा के दलित नेता विक्की सहोता की सीएमसी अस्पताल में इलाज दौरान हालत गंभीर बताई जा रही है। विक्की सहोता के पारिवारिक सदस्य राकेश सहोता ने बताया कि इलाज कर रहे डाक्टरों ने अल्ट्रासाउंड सहित अन्य टैस्ट करके विक्की सहोता के नाक और कंधे पर गंभीर चोटें होने की पुष्टि की है। उनके नाक की सर्जरी शनिवार 20 जून को की जाएगी, जबकि कंधे की सर्जरी लगभग एक सप्ताह बाद होने की संभावना डाक्टरों ने जताई है। नाक व कंधे की सर्जरी की सलाह देते हुए डाक्टरो के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है। वर्णनीय है कि बीते कल वीरवार को ढोलेवाल ओवरब्रिज के नीचे बनी नगर निगम की दुकान के विवाद में आप पार्षद निक्कू भारती ने विक्की सहोता पर हमला करके घायल कर दिया था। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता गुरदेव शर्मा देबी ने उन्हें इलाज के सिविल अस्पताल पंहुचाया था। जहां से विक्की सहोता की गंभीर चोटो के देखते हुए सीएमसी अस्पताल पंहुचाया था। जहां पर उनका इलाज विशेषज्ञ डाक्टरों की तरफ से किया जा रहा है। शुक्रवार को भी पूरा दिन उनकी अल्ट्रासाउंड व एक्सरे सहित अन्य तकनीकों से जांच जारी रही। टैस्टों से पूरी तरह संतुष्ट डाक्टरों ने उनके नाक व कंधे की सर्जरी की सलाह परिवार को दी ।
