Hindi News / पंजाब / फिरोजपुर

शराब पीने से रोकने पर नशेड़ी बेटे ने की मां की हत्या

Article Top Ad

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे की लत में डूबे बेटे ने शराब पीने से रोकने पर अपनी ही 70 वर्षीय मां की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान नानक सिंह और मृतका की पहचान कौडो देवी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने गुस्से में मां के गले पर स्टील का गिलास मारा और फिर उसी गिलास पर गला रखकर ऊपर से जोर से दबा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

कौडो देवी के देवर गुरदीप सिंह के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नानक सिंह अक्सर शराब पीकर अपनी मां और भाइयों से झगड़ा करता था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad