- जिसे खून बहाने को पाला, उसने बंदूक अपने ही देश की ओर मोड़ दी : विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की बर्बर कार्रवाई के खिलाफ भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता *रणधीर जायसवाल* ने कहा कि पाकिस्तानी प्रशासन PoK में बेगुनाह नागरिकों पर बल प्रयोग कर रहा है। इस कार्रवाई में 60 से ज्यादा लोगों की मौत* हुई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जायसवाल ने कहा कि यह पाकिस्तान की नफरत को दिखाता है। उनके रक्षा मंत्री ने विरोध कर रहे नागरिकों को ही ‘दुश्मन’ करार दे दिया। यह दर्शाता है कि वहां आम लोगों की आवाज को कितनी बेरहमी से दबाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के राजनीतिक मामलों के विशेष सहायक ने खुद स्वीकार किया कि जिन *’मुजाहिदीन’* को पाकिस्तान ने ट्रेनिंग, फंडिंग और हथियार देकर भारत भेजा था, अब उन्होंने बंदूकें अपने ही देश की ओर मोड़ ली हैं। वही लोग अब सरकार के खिलाफ हथियार उठा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि PoK में हुए तथाकथित चुनाव हिंसक शासन का सामना कर रहे पाकिस्तानी प्रशासन के लिए एक बड़ा झटका हैं। वहां के लोग अंतरराष्ट्रीय संगठनों से गैर-कानूनी हत्याओं की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह पाकिस्तान की हरकतों की जांच करे और उसे उसके अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराए। जानकारी के मुताबिक, PoK के रावलकोट में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर गोलियां चलाईं। *जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने दावा किया कि कई लोग मारे गए। कमेटी ने हाथ से लिखी लिस्ट जारी कर मृतकों के नाम भी बताए हैं।