- पुलिस पर फायरिंग के बाद खाई में गिरी कार, हथियार बरामद
बरनाला। पंजाब में गैंगस्टरवाद पर शिकंजा कसने के लिए बरनाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महल कलां टोल प्लाजा पर सुबह हुई मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर *अरसदीप सिंह उर्फ अर्सी* और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बरनाला-लुधियाना नेशनल हाईवे स्थित महल कलां टोल प्लाजा पर महल कलां पुलिस, CIA स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने सुबह करीब 5:30 बजे विशेष नाकाबंदी की थी।पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की वरना कार में संदिग्ध आ रहे हैं। रुकने का इशारा करने पर कार में सवार एक युवक ने पुलिस टीम पर 2 राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने कार को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।मौके पर पुलिस ने कार सवार दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ में पहचान *अरसदीप सिंह उर्फ अर्सी*, निवासी गांव बख्तगढ़, जिला बरनाला और *गुरसरन सिंह*, निवासी गांव रोता, थाना निहाल सिंह वाला, जिला मोगा के रूप में हुई। अरसदीप बरनाला के कई मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।पुलिस ने आरोपियों से *एक 30 बोर पिस्तौल, एक .32 बोर पिस्तौल* और वारदात में इस्तेमाल वरना कार बरामद की है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों का कहना है कि जांच में और खुलासे होने की संभावना है।