Hindi News / ताजा खबर / पंजाब

लुधियाना में शिवसेना पंजाब चेयरमैन राजीव टंडन की पायलट गाड़ी पर हमला, पुलिस ने निकाला सुरक्षित

Article Top Ad

लुधियाना । पुलिस कमिश्नर दफ्तर के सामने फ्रैंडस रीजेंसी की समीप सोमवार सुबह उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन की पायलट गाड़ी को कुछ निहंग सिंहों ने घेर लिया। घटना उस समय हुई जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चेतन के खिलाफ सिख जत्थेबंदियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। राजीव टंडन पर निंहग सिंहो के हमले की खबर की भनक लगते ही शिव सैनिको सहित हिन्दू संगठनो ने कड़े शब्दों में निंदा की। जानकारी के अनुसार राजीव टंडन सोमवार सुबह अपने कार्यालय की और जा रहे थे। जैसे ही उनकी पायलट गाड़ी धरना स्थल के समीप पहुंची, वहां मौजूद कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन्हें पहचान लिया और वाहन को रोककर नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद सीआईए-1 और स्थानीय पुलिस की अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर राजीव टंडन और उनके काफिले को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद राजीव टंडन ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि विरोध के दौरान उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हुआ। वहीं धरना दे रहे निहंग सिंहों ने विरोध स्वरूप नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad