Hindi News / ताजा खबर / भारत

नीदरलैंड के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, राजा अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से की मुलाकात

Article Top Ad

एम्स्टर्डम। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय नीदरलैंड यात्रा पर हैं। व्यस्त शेड्युल के बीच पीएम मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात की। राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा ने अपने आधिकारिक महल ह्यूस टेन वॉश पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने अतिथि पुस्तक में भी भावनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान वो राजा-रानी के साथ बैठकर गंभीर मंत्रणा करते भी दिखे। इससे पहले पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय को द हेग में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत-नीदरलैंड के बीच समानताओं और करीबी संबंधों को अहम बताया। पीएम मोदी ने हेग में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आज यहां जो माहौल है, उसे देखकर लग रहा है कि द हेग लिविंग सिंबल ऑफ इंडियन फ्रेंडशिप बन गया है। ये दिखाता है कि पासपोर्ट का रंग बदल सकता है, एड्रेस बदल सकता है और टाइम जोन भी बदल सकता है लेकिन मां भारती की संतानों की गर्मजोशी और जिंदगी का जश्न मनाने का जज्बा हमेशा साथ रहता है।” इस दौरान वर्तमान ऊर्जा संकट से होने वाली मुश्किलों से भी चेताया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad