Hindi News / जालंधर

भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे विकास का हत्यारा गिरफ्तार

Article Top Ad

जालंधर । पूर्व विधायक व भाजपा नेता शीतल अंगुराल के 17 वर्षीय भतीजे विकास की शुक्रवार रात्रि आासामजिक तत्वों ने चाकू मार कर हत्या कर दी थी। शनिवार को पोस्टमार्टम करने के उपरांत मृतक का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया। दूसरी तरफ थाना डिवीजन न.5 पुलिस ने विकास के हत्यारे कालू को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी परमजीत सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा आरोपी को बस्ती एरिया से गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। परिजनो ने कालू राम नामक शख्स पर विकास की हत्या करने के आरोप लगाए गए। परिजनो के अनुसार मृतक विकास की छाती पर तीन चाकू से लेग घाव थे। घटना के बाद उसे एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। जहां देर रात करीब 11 बजे उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी परमजीत सिंह ने कहा पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या में आरोपी कालू को थाना-5 पुलिस ने बस्ती एरिया से अरेस्ट कर लिया है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad