* चांद सिनेमा के समीप बने वैडिंग जोन में रेहड़ी-फड़िया ट्रांस्फर करे नगर-निगम
लुधियाना। शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद सुखदेव थापर के वंशज त्रिभुवन थापर ने लुधियाना की सडक़ों पर बढ़ते इंकरोचटमैंट पर पुलिस प्रशासन व नगर-निगम अधिकारियों की चुप्पी पर चिंता व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत । थापर ने लुधियाना के चौड़ा बाजार, घंटा घर, पुरानी सब्धी मंडी, किसाब बाजार, माता रानी चौंक, फील्ड गंज सहित शहर अन्य अंदरुनी भागों में सडक़ों पर रेहड़ी-फड़ी व दुकानदारों की तरफ से किए स्थाई कब्जों पर चर्चा करते हुए कहा कि हालात ऐसे बन चुके हैं लोगो का पैदल निकलना मुश्किल हो चुका है। नगर निगम अधिकारी स्थाई कब्जे हटाने के लिए खाना पूर्ति कर सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोरने के सिवाए कुछ नहीं कर रहे। वर्षो से वैडिंग जोन बनाने की व्यवस्था सरकारी योजनाओ कागजों तक सीमित है। दुकानदार प्रतिदिन 500 से एक हजार रुपये लेकर दुकानों के बाहर फडिय़ा लगवा रहे है। उन्होने सुझाव दिया कि अगर नगर निगम अपनी दुकानों के आगे चंद रुपयो के किराए के लालच में रेहड़ी-फड़ी लगवाने वाले दुकानदारों के चालान काट सख्त कारवाई करे तो बाजार में लगने वाली अवैध फडिय़ों से आम जनता को छुटकारा मिल सकता है। थापर ने चांद सिनेमा के समीप लाखों रुपये खर्च कर बनाए रेहड़ी फड़ी जोन की अलाटमैंट करने की सलाह देते हुए कहा कि नगर निगम प्रथम चरण में चौड़ा बाजार व आसपास के क्षेत्रों में लगने वाली रेहड़ी-फडिय़ो को इस वैडिंग जोन में भेज कर ट्रैफिक जाम से राहत दिलाए।
