नई दिल्ली। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शनिवार को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पंजाब पुलिस की तरफ से अपनी गिरफ्तारी की भनक लगते ही संदीप पाठक अपने आवास के पिछले दरवाजे से कार में सवार होकर अज्ञात स्थान पर चते गए। पंजाब पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संदीप पाठक पर अलग-अलग शहरों में गैर जमानती धाराओं में दो मामले दर्ज किए गए है। एक मामला भ्रष्टाचार से जुड़ी धोखाधड़ी और दूसरा मामला महिला के साथ शारिरक शोषण का बताया जा रहा है। उक्त दोने ही मामलो मे पंजाब पुलिस के गैर जमामती धाराओ के तहत एफआईआर दर्ज की है। दूसरी तरफ राजनितिक गलियारों में चर्चा है कि मामला पूरी तरह से राजनिति से प्रेरित है।
