लुधियाना। विधायक चौ.मदन लाल बग्गा ने व्यस्त राजनितिक में से मिले फुरसत के पलों में का सदुपयोग कर वार्ड-88, वार्ड-66 व वार्ड-93 के लोगो के साथ रुबरु होकर सीधा संवाद किया। जनमानस से रुबरु होते हुए बग्गा ने आम आदमी पार्टी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पर चर्चा की। वहीं उनके साथ रोजमर्रा की घरेलू जरुरतों सहित पारिवारिक पृष्ठभूमि पर भी खुल कर विचार चर्चा की। जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के रहन-सहन , गुजारे के लिए सरकारी पैंशन, बच्चों की पढ़ाई व दवाई के खर्चो सहित परिवार की आय के साधनों पर भी चर्चा कर उन्हें सरकारी योजनाओ का लाभ कैसे लें की विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवा कर अपनेपन का अहसास करवाया। विधायक बग्गा ने कहा विधानसभा उतरी की जनता के साथ सिर्फ राजनितिक ही नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ते भी हैं। स्थानीय लोगो ने पारिवारिक जानकारी हासिल करने पर विधायक बग्गा का आभार व्यक्त करते हुए कहा उन्होने कभी सोचा ही नहीं था कि कोई राजनितिक नेता उनके परिवार के दुख-सुख भी सांझे करेगा। इस अवसर पर पार्षद अमन बग्गा,पार्षद नीरज आहूजा बूटा, मनीषा कपूर, गुरवीर गोलू बाजवा, नरिन्द्र मक्कड़, दशमेश सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।
