* कलवरी पैटिंकास्टल चर्च में पास्टर जोगिन्द्र सिंह के नेतृत्व में गुड फ्राइडे पर आयोजित हुई क्रूस यात्रा
लुधियाना। कलवरी पैटिंकास्टल चर्च सलेम टाबरी में क्रिश्चियन समुदाय ने पास्टर जोगिन्द्र सिंह के नेतृत्व में गुड फ्राइडे पर क्रूस यात्रा आयोजित की। विधानसभा लुधियाना उतरी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पंजाब प्रदेश कांग्रेस सचिव ध्रुव अग्रवाल विशेष तौर पर यात्रा में शामिल हुए। क्रूस यात्रा सलेम टाबरी स्थित चर्च से प्रार्थना के साथ शुरु हुई क्रूस यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए देर शाम कलवरी चर्च में संपन हुई। वर्णनीय है कि गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशू को गोल्तथा पहाड़ पर क्रूस पर चढ़ाया था। क्रूस पर चढ़ाने के तीन दिन बाद ईस्टर संडे के दिन प्रभु का पुर्नजीवन शुरु हुआ। ध्रुव अग्रवाल ने कहा प्रभु यीशू मानवता को बचाने के लिए पृथ्वी पर आए और गुड फ्राइडे को क्रूस पर अपनी जान देकर ईस्टर संडे को पुर्नजीवित हो गए। गुड फ्राइडे हमें प्रभु यीशू मसीह के बलिदान की याद के साथ-साथ जीवन की आशा और अंधकार पर प्रकाश की जीत का संदेश देता है। वहीं ईस्टर नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। इस अवसर पर अजय राणा, एल्बर्ट दुआ, प्रिंस व डिमाना सहित अन्य भी उपस्थित रहे।