* खाटू बाबा को प्रथम निमंत्रण भेंट कर शुरु हुई तैयारियां
लुधियाना। प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर खाटू द्वार के वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चौथी भव्य निशान यात्रा 29 अप्रैल को आयोजित होगी। यात्रा प्राचीन गौशाला से आंरभ होकर डिवीजन न.3 चौक, बाबा थान सिंह चौंक, शिंगार सिनेमा रोड सहित विभन्न क्षेत्रों की परिक्रमा करते हुए प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर खाटू द्वार में संपन होगी। उपरोक्त जानकारी मंदिर प्रमुख पंडित राजेश भारद्धाज सोनू और पंडित गीतांशु भारद्धाज ने खाटू बाबा को भव्य निशान यात्रा का प्रथम निमंत्रण भेंट करने के उपरांत दी। वार्षिक समारोह की जानकारी देेते हुए कहा निशान यात्रा के उपरांत मंदिर में संकीर्तन होगा। भव्य आरती के साथ खाटू श्याम जी को अर्पित भोग भंडारे व प्रसाद के रुप में वितरित होंगे।
