* भाजपा नेतृत्व को भयभीत करने के सफल नहीं होंगे देश विरोधी ताकतों के मंसूबे : देबी
लुधियाना। चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यलय में बम बलास्ट के विरोध में भाजपा ने विधानसभा सैंट्रल में वीरवार को स्थानीय ईसा नगरी पुली पर रोष प्रर्दशन करके आंतकवाद का पुतला फूंका। प्रर्दशनकारियो का नेतृत्व पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव देबी शर्मा ने किया। देबी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यलय पर हुए आंतकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा देश विरोधी ताकतों के भाजपा नेतृत्व व कार्यकर्ताओ को भयभीत करके पंजाब में भाजपा को सतासीन होने से रोकने के मंसूबे सफल नहीं होंगे। अलगाववादी ताकतों में पंजाब में बढ़ते भाजपा के जनाधार व केंद्र में मजबूत मोदी सरकारकी लोकप्रियता से घबराहट बढ़ती जा रही है। कि अगर केंद्र सरकार की तर्ज पर पंजाब में भाजपा सतासीन हुई तो कहीं पंजाब तरक्की की तरफ अग्रसर न हो जाए। आंतकवादियो की तरफ से पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष को निशाना बनाए जाने की आंशकाओ का जिक्र करते हुए कहा भाजपा बम बलास्ट जैसी हरकतों से डरने की बजाए पहले से मजबूत होकर जनता के बीच अपनी नितियां लेकर पंहुचेगी। इस अवसर पर दीपक जौहर, राजीव शर्मा, अमित मितल,सतनाम सेठी, गुरदीप सिंह नीटू, हिमांशू कालड़ा, रवि बतरा, नितिन बतरा, संजय खटक, अशवनी टंडन, एडवोकेट दुष्यंत, देवी सहाय टंडन, नरेश गाबा, अशोक चौहान, प्रदीप बठला, नीरज वर्मा, अमन कुमार, अरुण कुमार, कशिश रतड़ा, कपिल कत्याल, बंसी लाल, रजत गोसाईं, राजिन्द्र भामरिया, गोविंद चंदेल, गौरव कपूर, गौरव भाटिया, रौनक सिंह, गरीब दास, रामपाल, गिरिश नाकरा, अनिल अग्रवाल, प्रशांत धवन, गगनदीप कौर, रितू जौहर, सुरिन्द्र कौर, वंदना व अन्य भी उपस्थित रहे।
ृ
