फतेहगढ़ साहिब। सिविल अस्पताल के सरकारी क्वार्टर मेंं एक महिला सरकारी डॉक्टर ने द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान डॉ. रिया (35) निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पंहुची पुलिस और फोरेंसिक टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार डॉ. रिया करीब डेढ़ महीने पहले ही फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में गायनी विभाग में डीएनबी कोर्स के लिए नियुक्त हुई थीं। वह अस्पताल के सरकारी क्वार्टर में अकेली रह रही थीं। उनके पति मंडी गोबिंदगढ़ में सरकारी डॉक्टर हैं और दोनों की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि महिला डॉक्टर ने अपने क्वार्ठर में आत्महत्या कर ली है। पुलिस को घटनास्थल से कोई कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान भी नहीं मिले। थाना फतेहगढ़ साहिब के पुलिस प्रमुख अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचित कर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
