संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, भाजपा दफ्तरों में घुसे आप विधायक व वालंटियर
लुधियाना/चंडीगढ़, 10 मई। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को राज्यभर में भाजपा दफ्तरों पर रोष प्रदर्शन किया। आप नेताओं और समर्थकों ने इसे केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। लुधियाना व बलाचौर में तो आप कार्यकर्ता भाजपा दफ्तरों में जा घुसे। पुलिस प्रशासन तमाशा देखता रहा। लुधियाना में एक भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रुप से घायल हो गया। कुछ अन्य को भी चोटें लगी। बलाचौर में अकाली दल छोड़ कर आप में शामिल हुए विधायक सुखविन्द्र सुक्खी न भाजपा दफ्तर के भीतर जाकर गुंडागर्दी की। जिसकी विडियो भी वायरल हुई। लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, चंडीगढ़ सहित कई शहरों में आप कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरे और केंद्र सरकार तथा जांच एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोकतंत्र बचाओ और राजनीतिक बदले की कार्रवाई बंद करो, जैसे नारे लगाए। कई स्थानों पर पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। आप प्रवक्ताओं ने कहा कि संजीव अरोड़ा ने हमेशा जनता के हित में काम किया और उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। नेताओं ने दावा किया कि पार्टी इस मामले में कानूनी लड़ाई भी मजबूती से लड़ेगी। वहीं भाजपा नेताओ ने आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। विपक्षी नेताओं ने कहा कि जो पार्टी कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली थी, आज वही भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नेताओं के समर्थन में सडक़ों पर उतर रही है। पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष जतिन्द्र मितल ने तंज कसते हुए कहा कि ईमानदारी का दावा करने वाले अब भ्रष्टाचार के आरोपियों को बचाने में जुटे हैं। गौरतलब है कि ईडी ने शनिवार को लंबी पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पंजाब की राजनीति में माहौल गरमा गया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी टकराव और तेज होने के आसार हैं।
——————- बिट्टू बोले कर दियांगे तीर वांग सिधे..
केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आप ते विधायको व वालंटियरो की तरफ से भाजपा दफ्तरों में घुसकर की गई गुंडागर्दी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा, केजरीवाल पंजाब को ममता बनर्जी की तर्ज पर गुंडाराज में बदलना चाहता है। मगर भाजपा अरविन्द केजरीवाल के इरादों को सफल नहीं होने देगी। उन्होने पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादव को चेतावनी दी कि अगर गुंडागर्दी जारी रही तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। आप सर्मथको के तीर की तरह सीधा कर देगी।
—— पंजाब का माहौल खराब करने का षडयंत्र रच रही है आप : अश्वनी शर्मा
लुधियाना। पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आप के गुंडो की तरफ से बलाचौर, लुधियाना व बठिंडा में भाजपा दफ्तरों में हमले की निंदा करते हुए कहा भ्रष्टाचार पर कारवाई से बौखलाई आम आदमी पार्टी पंजाब के माहौल को खराब करने का षडयंत्र रच रही है।