* कहा, रोष प्रर्दशन की आड़ में पुलिस एस्कार्ट करके लाई आम आदमी पार्टी के गुंडे
लुधियाना। जिला भाजपा सोमवार को प्रात: 11.30 बजे पुलिस कमिश्नर कार्यलय का घेराव करके रविवार को आम आदमी पार्टी के गुंडो की तरफ से रोष प्रर्दशन की आड़ में भाजपा दफ्तर पर किए हमले की घटना पर रोष व्यक्त करेगी। उपरोक् जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन व उपाध्यक्ष जतिन्द्र मित्तल ने पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी। इस मौके पर जिला भाजपाध्यक्ष रजनीश धीमान,महामंत्री नरेंद्र सिंह मल्ली, यशपाल जनोत्रा, नवल जैन और पार्षद सुनील मौदगिल भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओ ने रविवार को रोष प्रर्दशन की आड़ में पुलिस संरक्षण में आप के गुंडो के भाजपा दफ्तर में घुसने के प्रयासों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा पंजाब पुलिस के अधिकारी खुद एस्कार्ट करके आप के गुंडो की फौज को भाजपा के कार्यलय तक लेकर आए। करीब एक घंटे की कड़ी मश्कत करके भाजपा कार्यकर्ताओ ने गुंडो को भाजपा मुख्यलय में प्रवेश करने से रोका। इस दौरान पुलिस अधिकारी जेबों में हाथ डाल तमाशा देखते रहे । अनिल सरीन ने कहा सोमवार को भाजपा पुलिस कमिश्नर को ताले पकड़ा कर आग्रह करेगी ीक अगर आप लोग जनमानस की सुरक्षा नहीं कर सकते तो पुलिस कमिश्नर कार्यलय बंद कर आम आदमी पार्टी के दफ्तरों में बैठ जाओ। उन्होने संजीव अरोड़ा की गिरप्तारी को कानून के अनुसार बताते हुए कहा संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी ईडी द्वारा जांच के आधार पर की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओ पर हुए हमले के दोषियो पर निष्पक्ष जांच कर कारवाई की मांग करेत हुए उन्होने कहा आम आदमी पार्टी अपनी असफल नीतियों, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए रोष परद4शन की आड़ में गुंडागर्दी कर रही है।
