लुधियाना। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने थाईलैंड से तस्करी कर भारत लाया गया 24 कैरेट का 601 ग्राम सोना बरामद किया। पकड़े गए सोने की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपए बताई जा रही है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार डीआराई को सूचना मिली थी कि थाईलैंड से लाया सोना कोलकाता से ट्रेन के माध्यम से सोना लुधियाना भेजा जा रहा है। डीआरआई लुधियाना जोनल यूनिट ने डीआरआई चंडीगढ़ रीजनल यूनिट के साथ मिलकर चलाए खुफिया आप्रेशन के माध्यम से उक्त सोना जब्त किया। डीआराई टीम ने अम्बाला में ट्रैप लगाया। तो आरोपी ट्रेन से उतर कर लुधियाना जाने के लिए बस में सवार हो गया। तो डीआरआई की टीम ने बस को रोककर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
