* शिवपुरी चौंक स्थित कार्यलय में भारत भूषण आशू सहित एकित्रत हुए सैंकड़ो दोस्त
लुधियाना। जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डिंपल राणा के नेतृत्व में बीस वर्ष पुराने दोस्तो ने वीरवार को नाश्ते के टेबल पर पुरानी यादों का सांझा कर रिश्तों की डोर को मजबूत किया। शिवपुरी चौंक स्थित डिंपल राणा के कार्यलय में आयोजित पुराने दोस्त मिलनी कार्यक्रम में पूर्व कैबिनट मंत्री भारत भूषण आशू विशेष तौर पर शामिल हुए। प्रात: 9 बजे से शुरु कार्यक्रम में दोस्तो ने पुरानी यादों का ताजा करते हुए एक साथ निभाए बेशकीमती पलों को सांझा किया। पुरानी यादों में दोस्त ऐसे खो गए कि समय का पता ही नहीं चला की कब सुबह से दोपहर हो गई। भारत भूषण आशू ने डिंपल राणा के प्रयासों से वर्षो पुराने मित्रों के साथ हुई मुलाकात को जीवन का अदभुत अनुभव बताते हुए कहा कि आज ऐसा प्रतीत हुआ कि जैसे वर्षो पूर्व की जीवन लौट आया हो। डिंपल राणा ने सभी दोस्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्त जीवन में से कुछ फुरसत के पलों ने हमें बीस वर्ष पुराने रिश्तो की डोर के साथ फिर से बांधकर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। इस दौरान सभी दोस्तों ने व्हाटसएप व फेसबुक पर मिलने की बजाए फेस-टू-फेस मिलने के वायदे के साथ विदाई ली। इस अवसर पर इकबाल सिंह सोनू डीको, अरुण शर्मा, राजू अरोड़ा, गुरप्रतीत दुगरी, योगेश हांडा, साबी तूर, मीनू मल्हौत्रा , स्वर्ण जस्सा, कुलदीप शर्मा, तजिन्द्र चहल, संत सिंह राणा, कश्मीर सिंह पटियाल, अनिल ठाकुर, राकेश मिन्हास, अमित डोगरा,सोनी राणा, समीर शर्मा, हरीश दुआ, मिंटू राणा, संजीव कतना,लव्ली राजपूत, नरेश राणा, आशू राणा, नीटी बजाज, विक्की गाबा, जे.पी ग्रेवाल, ललित कोचर, अमित डडीच, माम चंद राणा, कपिल शक्करवाल, रिंकू राणा, राकेश पाठक, कपिल मेहता, रोहित मेहता, बिट्टू राणा, अशोक राणा, पंकज चौधरी, कर्मचंद शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, राज कुमार शर्मा, सतीश राणा, अमनदीप राणा,योगेश जैन, विनय कुमार, बिल्लू राणा, रजनीश सूद, शिवी कुमार, राजेश राणा, सोनू चोपड़ा, इंद्र अरोड़ा, निशांत राणा, संजीव मलिक,पुरुषोतम भाटिया, वरुण शर्मा, विक्रम निझावन, प्रदीप गुंबर, साहिल राणा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
