Hindi News / उत्तराखंड / ताजा खबर

हरिद्वार में बड़ा हादसा, गंगा में डूबे चंडीगढ़ के 4 कांवड़िये  

Article Top Ad

  • एसडीआरएफ ने निकाले चारों शव, सहारनपुर में सुरक्षा के लिए नया कंट्रोल रूम शुरू

*हरिद्वार।* कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार को हरिद्वार में एक दर्दनाक हादसा हो गया। *ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र* में गंगा नदी में डूबने से *चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की मौत* हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों शव बरामद कर लिए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।पुलिस के अनुसार, सभी मृतक कांवड़िये चंडीगढ़ से हरिद्वार जल लेने आए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा है।इस हादसे के बीच कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर *सहारनपुर पुलिस* ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा और पूरे मार्ग पर निगरानी के लिए पुलिस लाइन में एक नए *मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम* की शुरुआत की गई। सहारनपुर मंडल के *डीआईजी अभिषेक सिंह* ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।डीआईजी ने बताया कि पूरे जिले में करीब *3 हजार सीसीटीवी कैमरे* लगाए गए हैं। इनमें *350 से अधिक नाइट विजन कैमरे* भी शामिल हैं, जो रात में भी कांवड़ मार्ग पर नजर रखेंगे। देवबंद, काली नदी चौकी और गंगोह में तीन *सब-कंट्रोल रूम* बनाए गए हैं। यहां से स्थानीय स्तर पर निगरानी और समन्वय होगा।पुलिस ने उत्तराखंड, हरिद्वार, रुड़की और यमुनानगर पुलिस से भी लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक, रूट डायवर्जन और भीड़ प्रबंधन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ियों की सुविधा के लिए *खोया-पाया केंद्र* भी बनाया गया है, जहां बिछड़े लोगों की सूचना दर्ज कर उन्हें परिजनों से मिलाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि 24 घंटे निगरानी के साथ कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जाएगा। 

Article Inline Ad
Article Bottom Ad